Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

गोवंश तस्करी प्रयास विफल, 17 गोवंश बचाए गए, ट्रक जब्त

Cow smuggling attempt foiled, 17 cattle rescued, truck seized

कठुआ, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में गोवंश तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में कठुआ पुलिस ने हीरानगर थाना अधिकार क्षेत्र डिंगा अंब से कुल 17 गोवंश बचाए और तस्करी में शामिल एक ट्रक को जब्त किया जबकि चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी हीरानगर आशीष शर्मा के नेतृत्व में थाना हीरानगर की एक पुलिस टीम ने डिंगा अंब क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक नंबर जेके02बीएच-0467 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका। जबकि पुलिस को देख चालक फरार होने में सफल रहा। वाहन की जाँच के दौरान वाहन में बेरहमी से लदे कुल 17 गोवंश पाए गए, जिन्हें बचा लिया गया और एक ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस पर थाना हीरानगर में एफआईआर संख्या 167/2025 धारा 223 बीएनएस 11 पीसीए एक्ट के तहत तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *