फर्रुखाबाद में हादसा : डंपर ने इटावा- बरेली हाईवे पर महिला बीएलओ काे राैंदा, माैके पर माैत

महिला बीएलओ की घटना स्थल पर पड़ी स्कूटी

– डंपर ने सड़क पर 50 मीटर घसीटा, चालक फरार

फर्रुखाबाद, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद फर्रुखाबाद के थाना कादरी गेट क्षेत्र में आज सुबह स्कूटी से जा रही महिला बीएलओ को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने राैंद दिय. तकरीबन 50 मीटर तक बीएलओ को डंपर ने सड़क पर घसीटा. इसके बाद बीएलओ की मौत हो गयी. डंपर चालक मौके से फरार हो गया. डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया है. परिजन चालक को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.

कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम गोसरपुर की मूल निवासी अर्चना सिंह(40) पत्नी संजीव सिंह आज शुक्रवार को स्कूटी से इटावा बरेली हाई-वे पर बघार की तरफ जा रही थी इस दौरान जीएस ग्रुप कॉलेज के निकट पीछे से आ रहे डंपर ने अर्चना सिंह को राैंद दिया. हादसे के बाद डंपर चालक ने डंपर को रोकने की बजाय तेजी से भगा दिया, जिससे डंपर के नीचे फंसी अर्चना सिंह 50 मीटर तक घसीटती हुई चली गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गयी.

अर्चना सिंह मोहम्मदाबाद के मुड़गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्य थी. सूचना मिलने पर मृतका अर्चना के परिजन मौके पर आ गए. डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर जेएस ग्रुप कॉलेज के अंदर घुस गया. परिजनों ने चालक को पकड़ने के लिए हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर अपर Superintendent of Police अरुण कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल कुमार आदि मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. परिजन चालक को पकड़ने की मांग कर रहे है. अपर Superintendent of Police अरुण कुमार ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Leave a Comment