Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

धुंधाड़ा-सामुजा मार्ग पर हादसा : पानी के टैंकर ने पिकअप को मारी टक्कर, छह घायल

jodhpur

जोधपुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । निकटतर्वी लूणी तहसील के धुंधाड़ा-सामुजा मार्ग पर गुरुवार शाम को पानी के टैंकर की चपेट में आने से पिकअप टैक्सी में सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को धुंधाड़ा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया।

यह हादसा तब हुआ जब पीपरली गांव निवासी लोग पाली जिले के मांडावास गांव में एक शोकसभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शाम को धुंधाड़ा-सामुजा मार्ग पर सामुजा के पास एक पानी का टैंकर गली में बैक कर रहा था। इसी दौरान वह मुख्य रास्ते से गुजर रही पिकअप टैक्सी से टकरा गया। टक्कर से पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग नीचे गिर गए, जिनमें से छह लोग घायल हुए।

घायलों को तत्काल विभिन्न वाहनों से धुंधाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला सहित दो जनों को एंबुलेंस 108 से जोधपुर रेफर किया गया। घायलों में भेराराम पुत्र पोकरराम, बाबूराम पुत्र मांगीलाल, उगम देवी पत्नी खेताराम और सरसो देवी पत्नी मेगाराम शामिल हैं। जोधपुर रेफर किए गए गंभीर घायलों में बादरराम पुत्र शिवनाथ राम और खम्मा देवी पत्नी हमीरराम हैं।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *