Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार में फैक्ट्री की दीवार तोड़ते समय हादसा, दूसरी दीवार गिरने से दो मजदूर दबे

दीवार गिरने से बिखरा पड़ा मलबा।

-एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हिसार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हांसी शहर में पुरानी फैक्ट्री की दीवार तोड़ते समय

हुए हादसे में दो लोग दीवार के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दीवार के नीचे दबे दोनों लोगों को वहां से सिविल

अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि

दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही

है।

यह घटना भिवानी रोड स्थित राम सिंह कॉलोनी में हुई। सोमवार सुबह एक पुरानी

फैक्ट्री की दीवार तोड़ते समय अचानक दूसरी दीवार ढह गई। हादसे में हांसी की हनुमान

कॉलोनी निवासी लगभग 40 वर्षीय केशव अपने साथी 55 वर्षीय मदन के साथ फैक्ट्री की दीवार

तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान पास की एक अन्य दीवार अचानक गिर गई, जिससे पूरा

कमरा ध्वस्त हो गया और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में केशव की मौके पर ही मौत

हो गई। गंभीर रूप से घायल मदन को तुरंत सिविल अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया, जहां

उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान

और शहर थाना हांसी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक

केशव के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल हांसी के शवगृह में रखवाया, जहां उसका

पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मृतक केशव के पिता रामू ठेके पर मकान और पुरानी इमारतें तोड़ने

का काम करते थे। केशव भी अपने भाइयों के साथ इसी काम में लगा था। केशव अपने पीछे तीन

छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *