Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में खाता ऑपरेटर गिरफ्तार

गिरफ्तार किया गया आरोपित

फरीदाबाद, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाता ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 10 जुलाई 2024 को उसके पास ठगों का कॉल आया और बताया कि इंडसइंड बैंक से बोल रहे है तथा इंश्योरेंस के लिए पेमेंट करने की बात कही। जिसके बाद ठगों ने उसे इंडस्लैण्ड बैक एप की सेंटिग चैंज करने को कहा, इसके बाद शिकायतकर्ता का फोन हैक हो गया। इसके उपरांत शिकायतकर्ता के फोन पर एक मैसेज आया और खाते से दो लाख तीन हजार 302 रूपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना एनआईटी ने आरिश खान वासी गांव मूंगसका जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि जिन खातों में ठगी के पैसे आते थे, उन खातों के डेबिट कार्ड से आरोपी पैसे निकाल कर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी साहिल को देता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *