Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बंगाल–बिहार सीमा पर 18 भैंसों के साथ आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर को ले जाती पुलिस

सिलीगुड़ी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस ने भैंस तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए खोरीबाड़ी के बंगाल–बिहार सीमा इलाके से 18 भैंसों को बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नूर मोहम्मद अली है। आरोपित असम का निवासी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भैंसों को तस्करी के उद्देश्य से बिहार से असम ले जाया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, खोरीबाड़ी थाने की पुलिस बंगाल–बिहार सीमा संलग्न चक्करमारी इलाके में मंगलवार तड़के नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान भैंसों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया और भैंसों को अपने कब्जे में लिया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *