Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बिजनाैर: गौकशी की घटना में शामिल अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

घायल अभियुक्त पुलिस हिरासत में

बिजनौर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार देर रात को नजीबाबाद थाना पुलिस की मुठभेड़ एक गोकश तस्कर से हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथी काेहरे का फायदा उठाकर फरार हाे गयेे।

सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने शनिवार काे बताया कि थाना नजीबाबाद पुलिस टीम देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान गांव दरियापुर जहानाबाद के पास बड़ी नहर की पुलिया के पास अंधेरे में चार-पांच व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिनको रुकने का इशारा किया गया तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी अभियुक्त काेहरा और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पठानपुरा मुहल्ला कुरेशियां मस्जिद निवासी मोहम्मद जमशेद बताया। अभियुक्त के पास से एक लोहे की छूरी, 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकारा कि, वे लोग आसपास के क्षेत्र में घुमंतु गोवंशीय पशु को पकड़कर रात्रि में सुनसान जगह पर ले जाकर काटकर उनका मांस बेचते हैं। 15 दिन पहले उन्होंने ग्राम खेड़ा के जंगल में दो गोवंशीय पशुओं का वध किया था, जिनकी खाल को प्लास्टिक पैकेट में भरकर उसने अपने सहयोगी शालू की मदद से गंगा नदी में फेंक दिया था। जबकि उसके साथी महताब कुरैशी, अभियुक्त मगरुफ उर्फ दुग्गी, अभियुक्त शहजाद उर्फ़ मैंगी गौमांस को वाहन में भरकर बेचने के लिए ले गए थे। वह आज भी वध करने के लिए किसी गोवंश को तलाश कर रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।—————

(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *