Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अलीपुरद्वार में महिला पर हमला, आरोपित गिरफ्तार

युवक गिरफ्तार

अलीपुरद्वार, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अलीपुरद्वार के न्यू अलीपुरद्वार इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने एक महिला पर एसिड और धारदार हथियार से हमला किया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया। बाद में पुलिस पहुंची और आरोपित को थाने ले गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर इलाके के निवासी इंद्रजीत मुखर्जी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब चार साल पहले इंद्रजीत इलाके में रहने आया और महिला के प्रति आकर्षित हो गया। महिला द्वारा कई बार उसे अस्वीकार करने के बाद यह घटना हुई। महिला होटल से घर लौट रही थी तभी आरोपित ने हमला किया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। घायल महिला को तुरंत अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसके चेहरे और बाएं आंख में गंभीर चोटें पाई गईं। हालत बिगड़ने पर उसे अलीपुरद्वार मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

अलीपुरद्वार पुलिस ने आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश किया।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *