Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 22 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । जनपद के रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नाबालिग के अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को 19 अक्टूबर की शाम दी तहरीर में घर से लापता होने के सम्बन्ध में सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग बालिका को ग्राम गढ का साहिब पुत्र गुलजार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस टीम ने प्रकाश में आये आरोपित के मोबाइल की सीडीआर, लोकेशन आदि प्राप्त कर आरोपित की काफी तलाश की।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद काली मन्दिर से धनौरी मार्ग से आरोपित साहिब(19) पुत्र गुलजार निवासी ग्राम गढ न. 1 थाना रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नाबालिग बालिका(16) को सकुशल बरामद कर लिया है।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का साहिब उसे शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर आरोपित साहिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।————–

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *