Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जींद : शराब ठेकेदार की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपित शंकर।

जींद, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस ने गांव खरकरामजी में शराब ठेकेदार की गोलियां मार कर हत्या करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपित से वारदात में शामिल अन्य लोगों तथा तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

बुधवार को जानकारी देते हुए सीआईए एक के ईचांर्ज पीएसआई मनीष कुमार ने बताया कि गांव महमूदपुर सोनीपत निवासी नवीन ने गत 21 जून को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 जून शाम को उसका दोस्त शराब ठेकेदार गांव खरकरामजी निवासी वीरेंद्र गांव में ही शराब ठेके पर था। उसी दौरान कुछ युवक आए और वीरेंद्र पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। नवीन ने आरोप लगाया था कि वीरेंद्र की हत्या जेल में बंद गांव नगूरां निवासी राकेश, गांव साहनपुर निवासी दीपेंद्र राठी, गांव खरकरामजी निवासी अजय के इशारे पर की गई है। गांव साहनपुर निवासी कमल, गांव हाट निवासी कर्मपाल तथा तीन अन्य ने वारदात को अंजाम दिया है।

सदर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर राकेश, दीपेंद्र राठी, अजय, कमल, कर्मपाल समेत आठ-दस लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ जींद ने सूचना के आधार पर जुलाना निवासी 12वें हत्यारोपित शंकर को गिरफ्तार किया है। 12वें हत्यारोपित पर हत्या के षडयंत्र का आरोप है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *