Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

हावड़ा, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हावड़ा के शिवपुर इलाके में विवाहेत्तर संबंध के कारण एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि प्रसाद (40) के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार रात कसुंदिया स्थित गणेश माजी लेन के कांचकला मैदान इलाके के एक बहुमंजिला आवास में हुई। पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित का नाम विकास चौधरी है, जो उसी आवास के एक फ्लैट में रहता था। उसकी पत्नी और मृतक रवि प्रसाद के बीच लंबे समय से विवाहेत्तर संबंध था। इसी को लेकर दोनों के बीच बार-बार झगड़े होते रहते थे, जो अक्सर फोन पर भी जारी रहते थे।

गुरुवार रात स्थिति बेकाबू हो गई और गुस्से में विकास ने रवि प्रसाद पर हमला कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही शिवपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर बाद हावड़ा थाने की पुलिस ने इलाके के एक ठिकाने से फरार विकास को हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हत्या की इस वारदात में विकास के अलावा कोई और शामिल था या नहीं। फिलहाल आरोपित से लगातार पूछताछ जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *