Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

किशोरी संग दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपित युवक

बलिया, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । बलात्कार करने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया है। मुख्य आरोपित महिला का रिश्तेदार बताया जा रहा है। घटना के अनुसार पीड़िता को सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन गांव के पास आरोपित युवक ने अपने एक अन्य साथी के सहयोग से जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर बलात्कार किया। शिकायत मिलने के बाद बीएनएस की धाराओं 70 (2) व 137 (2) व धारा पांच जी और छह पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़ी पुलिस तत्काल कार्रवाई में जुट गई।

एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने रविवार को बताया कि राजकुमार पासवान पुत्र राजेश निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बलात्कार की घटना के दौरान इस्तेमाल असलहे की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम आरोपित राजकुमार को बगहां पुलिया लेकर गयी थी। बगहां पुलिया के नीचे छिपाये गए लोडेड असलहे से राजकुमार ने पुलिस पर ललकारते हुए हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी सुखपुरा भेजा । एएसपी ने कहा कि दुष्कर्म की घटना में शामिल दूसरे युवक की तलाश जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *