Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जयपुर में आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

जयपुर में आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री गिर्राज संघ परिवार विश्वकर्मा, जयपुर के 27वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन आगामी 9 से 15 जनवरी तक किया जाएगा। यह भव्य आयोजन विद्याधर नगर सेक्टर–7 स्थित अग्रसेन हॉस्पिटल के पीछे आयोजित होगा। कथा का वाचन परम श्रद्धेय आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी व्यासपीठ से करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

भागवत मिशन परिवार के अध्यक्ष राम रतन अग्रवाल एवं महामंत्री गिरीश अग्रवाल ने बताया कि कथा के प्रथम दिन 9 जनवरी को विद्याधर नगर सेक्टर–7 स्थित शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात व्यासपीठ से आचार्य मृदुल कृष्ण द्वारा श्री गणेश पूजन, श्रीमद् भागवत महात्म्य एवं मंगलाचरण की कथा का वाचन किया जाएगा।

दूसरे दिन 10 जनवरी को नारद–व्यास संवाद, पांडव चरित्र एवं शुकदेव आगमन की कथा सुनाई जाएगी। 11 जनवरी को कपिल–देवहूति संवाद एवं ध्रुव चरित्र, 12 जनवरी को प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्म कथा के साथ नंदोत्सव मनाया जाएगा।

महोत्सव के तहत 13 जनवरी को श्री कृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी एवं गिरिराज पूजन महोत्सव होगा। 14 जनवरी को महारास कथा, मथुरा गमन एवं रुक्मिणी विवाह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अंतिम दिन 15 जनवरी को सुदामा चरित्र, नवयोगेश्वर संवाद एवं परीक्षित मोक्ष की कथा के साथ पूर्णाहुति होगी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *