Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सरकार के दो साल पूर्ण : विकास रथ से आमजन को बताई जा रही दो वर्ष की उपलब्धियां

jodhpur

जोधपुर, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में एलईडी मोबाइल वैन के रूप में विकास रथों का संचालन किया जा रहा है। ये विकास रथ जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क स्थापित कर रहे हैं तथा आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं।

इस अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विकास रथों के माध्यम से सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों का दृश्य-श्रव्य माध्यम से प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है, जिससे आमजन को सहज, सरल एवं स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लूणी विधानसभा क्षेत्र में नारवा खिचियां, बैरू, सालोड़ी, चावण्डा भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूचेटी, सेवकी कलां, बिराई, जोईन्तरा, कास्टी बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रिया, बुचकला, बैनण, चोढा, दांतिवाड़ा तथा ओसियां विधानसभा क्षेत्र में डांवरा, मानसागर, जैतियावास, उमादेसर, नादिया खुर्द एवं हतुण्ड़ी में विकास रथ पहुंचेंगे।

इसी प्रकार शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चाबा, गेनाणगढ़, गुमानसिंहपुरा, नाहरसिंहनगर, तेना जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में खतरनाक गुमटी चौराहा, रेलवे डीआरएम कार्यालय रोड, रोटरी बालाजी, ईसाइया कब्रिस्तान चौराहा, डीजल रोड चौराहा सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में मण्डोर थाना, रूकिया प्याउ, चतुरावता बेरा, चैनपुरा, गोकुल जी प्याउ चौराहा तथा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में बालवाड़ी स्कूल जालोरी गेट, जूनी मण्डी फतेह पोल रोड, नवचौकिया चौक, गुन्दी का मोहल्ला एवं फतेह पोल स्कूल के पास विकास रथों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *