Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

जलपाईगुड़ी में उच्च न्यायालय के स्थायी भवन का निरीक्षण करने पहुंचे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

जलपाईगुड़ी में उच्च न्यायालय के स्थायी भवन के निरीक्षण करते कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति

जलपाईगुड़ी, 20 दिसंबर(Udaipur Kiran) । कलकत्ता उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के स्थायी बुनियादी ढांचे वाले भवन का निरीक्षण करने शनिवार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी पहुंचे। आगामी 17 जनवरी को जलपाईगुड़ी स्थित स्थायी अदालत भवन का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इसी को लेकर शनिवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य न्यायाधीशों ने भवन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्टेशन रोड स्थित जलपाईगुड़ी जिला परिषद के डाक बंगले में अस्थायी रूप से अदालत का कामकाज शुरू हुआ था। वर्तमान में पहाड़पुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के किनारे लगभग 40 एकड़ भूमि पर करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से यह स्थायी अदालत भवन तैयार किया गया है।

उद्घाटन समारोह में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, राज्य की मुख्यमंत्री, सहित कई अन्य न्यायाधीशों के उपस्थित रहने की संभावना है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *