Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

हुक्का बार पर कार्रवाई:  क्लब की आड में चल रहा था हुक्का बार

हुक्का बार पर कार्रवाई:  क्लब की आड में चल रहा था हुक्का बार

जयपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस आयुक्तालय जयपुर के निर्देश पर हुक्का बार एवं नाईट क्लब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ने सीएसटी क्राइम ब्रांच टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। शनिवार को छापेमारी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ख्वाब रेस्टोरेंट एण्ड क्लब व ब्रूज क्लब बेलाकासा पर कार्रवाई कर पांच अभियुक्तों को हिरासत में लिया है,वहीं दो आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार,डांस बार एवं क्लबों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम ने एयरपोर्ट थाना ,गांधी नगर पूर्व बुर्ज क्लब बेला कासा व ख्वाब रेस्टोरेंट एण्ड क्लब पर कार्रवाई कर पांच व्यक्तियों को कोटपा एक्ट में गिरफ्तार किया है । वहीं दो व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस -2023 के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस ने रमाकांत (35) पुत्र गिरधारीलाल, मालवीय नगर निवासी , निखिल (33) पुत्र सुरेश ,महोदव नगर पांच्यावाला, देवराज स्वामी (24) पुत्र मोती दास ,सवाई माधोपुर हाल बुर्ज क्लब बेला कासा होटल ,टोंक रोड निवासी , विजय पुत्र (34) निरंजन क्लब बुर्ज बेलाकास निवासी व अजय निठारवाल (27) पुत्र राम कुमार बुर्ज क्लब बेलाकासा होटल निवासी को हिरासत में लेकर इनके पास से 5 हुक्का , पाचं चिलम,पांच पाईप व 15 डिब्बे तम्बाकू फ्लेवर जब्त किए है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *