Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित

अस्थि विसर्जन करते हुए परिजन

हरिद्वार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिवंगत फिल्म अभिनेता और इंडस्ट्री में ही मैन के रूप में प्रसिद्ध रहे धर्मेंद्र की अस्थियां आज सुबह होटल पीलीभीत के गंगा घाट में गंगा में विसर्जित की गई। इस मौके पर धर्मेंद्र के दोनों पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल व परिवार के अन्य सदस्यों ने विधि विधान के साथ धर्मेन्द्र की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया।

बता दें कि धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य कल अपराह्न अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। लेकिन कल अस्थियां विसर्जित नहीं की गई। अस्थियां विसर्जित करने के बाद परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

उधर गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने पुरोहित समाज की ओर से निजी घाट पर अस्थियां विसर्जित किये जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह किसी का निजी विषय हो सकता है कि कोई अपने परिजन की अस्थियां कहां विसर्जन करे, लेकिन हरिद्वार हिंदुओं का मान्य तीर्थ है और हरकी पैड़ी पर ही अस्थियों का विसर्जन शास्त्र सम्मत है। संभवतः इसी कारण ही धर्मेन्द्र के परिजन उनके अस्थि अवशेष लेकर हरिद्वार आए भी। इसके बावजूद अस्थियां सामान्य घाट पर विसर्जित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद देशभर में फिल्म जगत और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। हरिद्वार में आयोजित यह अंतिम संस्कार संस्कार उनकी पारिवारिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न किया गया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *