Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल से हैदराबाद के लिए आज से शुरू होगी अतिरिक्त फ्लाइट

राजा भोज एयरपोर्ट

भोपाल, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल से हैदराबाद के लिए आज (22 अक्टूबर) से एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट शाम के समय संचालित की जाएगी। इस नई सेवा से यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि बारिश के दौरान जो उड़ाने बंद की गई थी, अब विंटर सीजन में उनको फिर से शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल-हैदराबाद के बीच उक्त नई प्लाइट शुरू हो रही है। फ्लाइट संख्या 6ई-7594 हैदराबाद से शाम 6.55 बजे रवाना होगी और रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी, जबकि 6ई-7595 भोपाल से रात 9.20 बजे रवाना होगी और रात 11.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसके शुरू होने से हैदराबाद भोपाल के लिए दो फ्लाइटों की सुविधा होगी। इंडिगो कम्पनी द्वारा वर्तमान में एक फ्लाइट सुबह के समय हैदराबाद भोपाल के लिए संचालित की जा रही है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *