Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर आदित्य धर भावुक

राम गोपाल वर्मा, आदित्य धर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के साथ ही दर्शकों को बांधने में कामयाब रही है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के दमदार निर्देशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह कंटेंट और ट्रीटमेंट दोनों में अलग पहचान रखते हैं। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े नाम खुलकर तारीफ कर चुके हैं।

राम गोपाल वर्मा ने लिखी लंबी तारीफ

प्रीति जिंटा के बाद अब चर्चित निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी धुरंधर की जमकर सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। वर्मा के मुताबिक धुरंधर सिर्फ भव्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शकों की सोच और मानसिकता पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने लिखा कि आदित्य धर कहानी सुनाने के बजाय दर्शकों को उसी दुनिया में ले जाते हैं, जहां किरदार सांस लेते हैं। ऐसे में दर्शक महज दर्शक नहीं रहता, बल्कि कहानी का हिस्सा बन जाता है।

याद रह जाने वाला सिनेमा

राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि धुरंधर आसान और सुरक्षित रास्ता नहीं चुनती। फिल्म में खामोशी, संवाद, साउंड डिजाइन और दृश्य, सब कुछ सोच-समझकर रचा गया है। अभिनय वाहवाही के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक याद रहने के लिए है। किरदारों को पूरी तरह समझाना छोड़कर दर्शकों को खुद निष्कर्ष निकालने का मौका देना ही इस फिल्म की खासियत है।

आदित्य धर का भावुक जवाब

राम गोपाल वर्मा की तारीफ से आदित्य धर बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान बताया और कहा कि वह मुंबई सपनों के साथ आए थे और कभी राम गोपाल वर्मा के साथ काम करने की इच्छा रखते थे। आदित्य ने माना कि वर्मा की फिल्मों ने उन्हें निडर होकर सोचने और सिनेमा को अलग नजरिए से देखने की प्रेरणा दी है। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। रिलीज के 14वें दिन भले ही रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन दुनियाभर में फिल्म 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म अब 1,000 करोड़ क्लब की ओर मजबूती से बढ़ रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *