एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था ने क्रिसमस से पहले मनाई भगवान यीशु की सिल्वर जुबली, गरीबों को बांटा राशन किट

एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था ने क्रिसमस से पहले मनाई भगवान यीशु की सिल्वर जुबली, गरीबों को बांटा राशन किट

कानपुर, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के कानपुर जनपद के बर्रा आठ स्थित एडॉप्ट फाउंडेशन ने आगामी त्यौहार क्रिसमस से पूर्व भगवान यीशु का सिल्वर जुबली वर्ष बड़ी धूमधाम मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मनाया. बस्ती के सभी परिवारों को राशन सामग्री पास्ता, सिंवई बांटी गई. यह जानकारी शुक्रवार को एडॉप्ट फाउंडेशन चेयरपर्सन मरियम मैकर्टिस ने दी.

एडॉप्ट फाउंडेशन की चेयरपर्सन मरियम मैकर्टिस ने बताया कि मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यापिका इशिता मैकार्टिस ने एडॉप्ट फाउंडेशन के अधीन बच्चे व उनके परिवार वालों को भगवान यीशु के जन्म से पहले सिल्वर जुबली राशन बांट कर उनके बीच मनाया है. साथ ही संस्था में रह रहे बच्चों के लिए आर्थिक मदद भी प्रदान की है.

चेयरपर्सन मरियम मैकर्टिस ने बताया कि क्रिसमस पर्व तो पूरा विश्व मनाता है. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु से यही प्रार्थना है कि हमारे लोगों को हमारी बस्ती के सभी लोगों को अच्छा रखें और पूरे देश में सभी के ऊपर अपना हाथ बनाए रखें. समाज एक दूसरे के प्रति प्रेम का व्यवहार करें. अंत में संस्था के ऑर्डिनेटर नितिन कुमार ने बच्चों के लिए प्रार्थना की. साथ ही सभी को इस विशेष दिन के लिए धन्यवाद दिया.

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Leave a Comment