Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

रुड़की में अफगानी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपित

हरिद्वार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिना वीजा व पासपोर्ट के भारत में रह रहे एक अफगानी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बांद्रा ट्रेन एक्सप्रेस में चैन पुलिंग के बाद चेकिंग के दौरान रुड़की स्टेशन पर आरपीएफ नेअफगानी नागरिक को पकड़ा। आरोपित का चार साल पहले वीजा समाप्त हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक बांद्रा एक्सप्रेस में 13 दिसम्बर को हुई चेन पुलिंग की घटना के संबंध में रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को आरपीएफ ने पकड़ा, जिसकी पहचान बाद में एक अफगानिस्तान नागरिक के रूप में हुई।

जांच के दौरान तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहा था। आरोपित का वीजा लगभग चार वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था। आरपीएफ ने आज आरोपित को प्रभारी उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की में दाखिल किया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपित का नाम पता नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3, थाना नहिया-3 जनपद कंधार, अफगानिस्तान बताया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *