लंबे अंतराल के बाद फिर गुलजार होगा कानपुर बोट क्लब, सोमवार से दोबारा शुरू होगी बोटिंग

स्थिति का जायजा लेते प्रशासनिक सचिव व एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार और सचिव, जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव

कानपुर, 06 दिसंबर (Udaipur Kiran) . लंबे विराम के बाद कानपुर बोट क्लब एक बार फिर गतिविधियों से सराबोर होने जा रहा है. वर्षाकाल में बंद रही बोटिंग Monday से दोबारा शुरू होगी. संचालन से पहले Saturday को प्रशासनिक सचिव व एडीएम सिटी डॉ राजेश कुमार और जल क्रीड़ा सचिव नीरज श्रीवास्तव ने बोट क्लब का जायजा लेकर तैयारियों की समीक्षा की.

एडीएम सिटी ने बताया कि वर्षा काल मे 15 जून से 15 अक्टूबर तक बोटिंग प्रतिबंधित रहती है. अब सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं. सचिव जल क्रीड़ा नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि बोट क्लब शहर में रोमांच पर्यटन का नया केंद्र बन रहा है. सामान्यतः ऐसी गतिविधियां समुद्री तटों या टिहरी लेक जैसे स्थलों पर मिलती हैं, लेकिन अब यही अनुभव कानपुर में उपलब्ध है. गंगा आरती, बैराज क्षेत्र की प्रकाश आभा और विविध बोट राइड्स आगंतुकों के लिए आस्था और एडवेंचर का अनूठा मिश्रण पेश करेंगी.

बोट क्लब संचालक जेटी फैसिलिटीज़ एवं जसपाल राणा कंपनी के शीशपाल कठैत और वसीम शेख ने बताया कि Uttar Pradesh के मैदानी क्षेत्र में पहली बार पैरासेलिंग की सुविधा यहां शुरू हो रही है. इसके साथ ही जेट-स्की, पैंटून बोट, मोटर बोट, स्पीड बोट और बनाना राइड जैसे आकर्षण भी तैयार हैं. कैफेटेरिया से सूर्योदय-सूर्यास्त का दृश्य और गंगा तट का वातावरण आगंतुकों को विशेष अनुभव देगा.

सुबह की सैर- प्रातः छह बजे से नौ बजे तक, आम प्रवेश सुबह 11 बजे से सायंकाल सात बजे तक, गंगा आरती प्रतिदिन सांय छह से इसके अलावा बोट क्लब को कानपुर की नयी पहचान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां रोमांच और आध्यात्मिक शांति दोनों का अनुभव एक ही स्थान पर संभव होगा.

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a Comment