Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

मंधाना-शैफाली के बाद वैष्णवी-अरुंधति का तहलका, भारत ने चौथे टी20 में श्रीलंका को 30 रन से हराया

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 30 रन से हराया
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वैष्णवी शर्मा और अरुंधति रेड्डी की सधी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को 30 रन से मात दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने रिकॉर्ड 221 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 191/6 तक ही पहुंच सकी।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने भारत को तेज़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की, जो महिला टी20I में भारत की सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरशिप है। शैफाली ने 46 गेंदों पर 79 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि स्मृति ने 48 गेंदों में 80 रन बनाते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के 10,000 रन भी पूरे किए। अंत में ऋचा घोष (नाबाद 40) और हरमनप्रीत कौर (16 रन) की तेज बल्लेबाज़ी से भारत 221 तक पहुंचा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने कप्तान चमारी अथापाथु (52) और हसीनी परेरा की बदौलत तेज़ शुरुआत की और पावरप्ले में ही दबाव बनाया। हालांकि, वैष्णवी शर्मा (2/24) और अरुंधति रेड्डी (2/42) ने अहम मौकों पर विकेट निकालकर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया। कुछ फील्डिंग चूकों के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने अंत में नियंत्रण बनाए रखा।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सीरीज में अपनी अजेय बढ़त कायम रखी, बल्कि महिला टी20I में अपना सर्वोच्च स्कोर भी दर्ज किया।

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *