Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

विधायक की दखल के बाद अवैध खनन हादसे में नामजद मामला दर्ज, धरना समाप्त

विधायक की दखल के बाद अवैध खनन हादसे में नामजद मुकदमा दर्ज, धरना समाप्त

किशनगढ़ की राजारेडी पहाड़ियों में मजदूर की मौत का मामला

अजमेर, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । किशनगढ़ क्षेत्र की राजारेडी पहाड़ियों में अवैध खनन के दौरान सोमवार को हुए हादसे में मजदूर की मौत के मामले में विधायक विकास चौधरी की दखल के बाद खनन माफिया के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पिछले कई घंटों से चला आ रहा धरना प्रदर्शन शाम को समाप्त हो गया तथा मृतक राजू नाथ के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इससे पहले मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने एफआईआर दर्ज करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर विधायक विकास चौधरी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी मदनगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विधायक चौधरी ने खनन माफिया से मिलीभगत और कथित ‘मंथली’ वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद वे ग्रामीणों और परिजनों के साथ अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए, पुलिस ने काफी समझाइश की किन्तु ग्रामीण नहीं माने। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की तब गतिरोध समाप्त हुआ।

विधायक विकास चौधरी ने मृतक के समाधि स्थल पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि तथा मृतक के आश्रित को पेंशन दिलाने की घोषणा की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *