Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

श्रीजी हवेली में गोवर्धन पूजा कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से लगाई परिक्रमा

श्रीजी हवेली में गोवर्धन पूजा कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से लगाई परिक्रमा

सीहोर, 21 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । हर साल की तरह इस साल भी शहर के कई मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को शहर के खजांची लाइन स्थित श्रीजी हवेली में भव्य रूप से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोपहर में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने शहर के खजांची लाइन, मुकेरी लाइन आदि में भगवान के भजनों के साथ परिक्रमा दी और उसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

इसके अलावा महिलाओं ने एक जगह एकत्रित होकर भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन बनाए।

शहर के पोस्ट आफिस मार्ग स्थित कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निवास पर सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई थी। इस मौके पर विधि-विधान से महिलाओं ने अनुष्ठान कर परिक्रमा की।

श्रीजी की हवेली में भी दीपावली के दूसरे दिन धार्मिक आयोजन हुए। शाम के समय गोवर्धन परिक्रमा लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में वैष्णव समाजजन शामिल हुए। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। गोवर्धन पूजा के दिन लोगों ने अपने पशुओं का शृंगार भी किया। शृंगार के लिए बाजार में कई तरह की सामग्री की दुकानें सजी थीं। शहर के खजांची लाइन स्थित श्रीजी मंदिर से यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *