Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

आगरमालवाः भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पीताम्बरा सिद्धपीठ पर किया हवन पूजन

2 फोटो
1 फोटो

आगरमालवा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने सोमवार की रात मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पांडव कालीन पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया। शाजिया इल्मी ने मंदिर में करीब तीन घंटे तक हवन और पूजन के बाद विभिन्न मुद्दो पर पत्रकारों से बातचीत भी की।

वर्ष के अंतिम दिनों में इस विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर पर देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया। उन्होंने इसे अपनी मानसिक शांति और आने वाले लक्ष्यों से जुड़ा बताया। शाजिया इल्मी ने कहा कि 2025 के अंतिमक्षणों में हवन करके मैंने यह संकल्प लिया है कि भारत में हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध से जुड़ा है। उन्होंने इसे मुस्लिम महिलाओं से संबंधित मुद्दा बताते हुए अपनी बात रखी।

शाजिया ने अपनी पिछली पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2015 में उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद 2019 में हलाला और बहुविवाह के विरोध में आवाज उठाई। उनके मुताबिक, अब हिजाब जैसे मुद्दों पर चर्चा का समय है। बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर बोलते हुए शाजिया ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि मौजूदा हालात उन्हें कश्मीर के नरसंहार और मोपला दंगों की याद दिलाती हैं। इस संदर्भ में उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश के दो हिस्से किए जाने और हिंदुओं के लिए अलग ‘बंगलास्तान’ बनाए जाने की मांग रखी है। उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों के समर्थन की बात भी कही।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सराहना पर प्रतिक्रिया देते हुए शाजिया इल्मी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संघ ऐसा संगठन है, जहां मातृभूमि की सेवा का भाव सिखाया जाता है और यदि इसकी कार्यप्रणाली को समझा जा रहा है, तो यह सकारात्मक संकेत है।

(Udaipur Kiran) / रितेश शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *