Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कृषि पंचांग किसानों के लिए बेहतरीन गाइड: कुलगुरु

jodhpur

जोधपुर, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से तैयार वर्ष 2026 के कृषि पंचांग का कुलगुरु प्रो डॉ. वीएस जैतावत ने विमोचन किया।

इस मौके पर कुलगुरु ने कहा कि यह कैलेंडर किसानों के लिए वर्षभर के लिए एक गाइड की तरह काम करेगा, जिससे उन्हें सही समय पर सही कृषि कार्य करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस कैलेंडर के माध्यम से किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से विकसित नवीन तकनीकें, फसलों की उन्नत किस्में, उन्नत नस्ल युक्त पशुधन सहित खेती-किसानी के संबंध में बेहतर से बेहतर जानकारी उपलब्ध होगी। इस मौके पर कुलगुरु प्रो जैतावत ने कृषि पंचांग को तैयार करने वाले किसान कौशल विकास केंद्र के प्रभारी, डॉ. प्रदीप पगारिया, नोडल अधिकारी, डॉ. प्रियंका स्वामी सहित सभी सहयोगी सदस्यों को विशेष बधाई दी।

कृषि पंचांग की जानकारी देते हुए डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि कैलेंडर में किसानों के लिए हर माह के कृषि कार्यों का समावेश किया गया है। इस से किसानों को खेती के हर चरण बुवाई, सिंचाई, कटाई, कीट नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक और व्यावहारिक सलाह मिल पायेगी। उन्होंने बताया कि कृषि संबंधित नवीनतम जानकारी तथा अनुसंधान कार्यों को सीधे किसानों तक जोडऩे के प्रयास में कृषि पंचांग एक सशक्त माध्यम है। विमोचन के मौके पर डॉ. एमएम सुंदरिया, डॉ. एसआर कुमावत, डॉ. जेआर वर्मा, डॉ. रामदेव सुतालिया, डॉ. एसके मूंड, डॉ. एमएम कुमावत, डॉ. दुर्गाप्रसाद, डॉ. एमएस चांदावत व डॉ. आरएस चौधरी की मौजूदगी रही।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *