Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

अहमदाबाद टेस्ट: वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत, पहले दिन लंच तक 90 रन पर खोए 5 विकेट

विकेट लेने की खुशी मनाते मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज ने लिए 3 विकेट

अहमदाबाद, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।

यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और लंच तक मेहमान टीम ने केवल 90 रनों पर 5 विकेट खो दिए। कप्तान रोस्टन चेज 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दिए और विंडीज टीम ने 40 रन पर चार विकेट खो दिए। सिराज ने तेग नारायण चंद्रपॉल (00), एलिक एथानाज (12) और ब्रैंडन किंग (13) को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह ने जॉन कैंपबेल (08) को अपना शिकार बनाया।

इसके बाद शाई होप (26) ने चेज के साथ मिलकर 50 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 90 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कुलदीप यादव ने होप को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को 5वाँ झटका दिया। होप के आउट होने के बाद लंच की घोषणा कर दी गई।

भारत की ओर से सिराज ने 3, बुमराह और कुलदीप यादव ने 1- 1 विकेट लिया।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *