Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

एयर इंडिया 26 अक्टूबर से सर्दियों के दौरान शुरू करेगी 174 नई साप्ताहिक उड़ानें

एयर इंडिया के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 15 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने 26 अक्टूबर से उत्तरी शीतकालीन कार्यक्रम के तहत प्रमुख घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 174 साप्ताहिक उड़ानें जोड़ने की घोषणा की है। एयर इंडिया इनका संचालन अपने सिंगल-आइल विमानों के जरिए करेगी। इन उड़ानों से भारतीय शहरों के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लोकप्रिय गंतव्यों के लिए क्‍नेक्‍व‍िटी और मजबूत होगी।

एयरलाइंस ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया क‍ि नई उड़ानें शुरू करने से भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। एयरलाइंस ने कहा क‍ि 15 नवंबर से दिल्ली-कुआलालंपुर साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 7 गुना से बढ़ाकर 10 गुना की जाएगी। दिल्ली-देनपसार (बाली) के लिए एक दिसंबर से साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 7 गुना से बढ़ाकर 10 गुना कर दी गई है।

राजस्थान के लिए (26 अक्टूबर से) :-

दिल्ली–जयपुर (नया रूट), 3 उड़ानें रोजाना

दिल्ली–जैसलमेर (नया रूट), 2 उड़ानें रोजाना

दिल्ली–उदयपुर, 2 से बढ़ाकर 3 उड़ानें रोजाना

मुंबई से राजस्थान के लिए फ्लाइट

मुंबई–जयपुर, 3 से बढ़ाकर 4 उड़ानें रोजाना

मुंबई–उदयपुर, 3 से बढ़ाकर 4 उड़ानें रोजाना

मुंबई–जोधपुर, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

मध्य प्रदेश के लिए

दिल्ली–इंदौर, 3 से बढ़ाकर 4 उड़ानें रोजाना

दिल्ली–भोपाल, 2 से बढ़ाकर 3 उड़ानें रोजाना

मुंबई–इंदौर, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

गुजरात के लिए फ्लाइट

मुंबई–भुज, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

दिल्ली–राजकोट, 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

अन्य रूटों पर बढ़ीं उड़ानें

दिल्ली–वाराणसी, रायपुर: 2 से बढ़ाकर 3 उड़ानें रोजाना

दिल्ली–पोर्ट ब्लेयर, औरंगाबाद, गुवाहाटी, नागपुर: 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

मुंबई–देहरादून, पटना, अमृतसर: 1 से बढ़ाकर 2 उड़ानें रोजाना

अंतरराष्ट्रीय रूट पर नई उड़ानें

दिल्ली–कुआलालंपुर: 7 से बढ़ाकर 10 उड़ानें प्रति सप्ताह (15 नवंबर से) और दिल्ली–देनपासार (बाली): 7 से बढ़ाकर 10 उड़ानें प्रति सप्ताह (1 दिसंबर से) शुरू होगी।

एयर इंडिया ने कहा कि एयरलाइन ने अपने पुराने एयरबस A320neo विमानों में बड़े पैमाने पर सुधार किए हैं। 27 में से 26 विमानों में अब नया इंटीरियर और तीन क्लास बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी की सुविधा है। एयरलाइंस के पास अब 100 से ज्यादा A320 फैमिली विमान हैं, जो 80 से ज्यादा घरेलू और शॉर्ट इंटरनेशनल रूट्स पर यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *