Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एयर मार्शल नगेश कपूर ने वायु सेना स्टेशन जयपुर का दौरा किया

वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ दक्षिण पश्चिम वायु कमान ने किया वायु सेना स्टेशन जयपुर का दौरा किया

जयपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण पश्चिम वायु कमान एयर मार्शल नगेश कपूर ने वायु सेना स्टेशन जयपुर का दौरा किया। उनका स्वागत ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज, स्टेशन कमांडर, वायु सेना स्टेशन जयपुर ने किया।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने जानकारी दी कि 12 व 13 दिसंबर के इस दो दिवसीय दौरे में वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्टेशन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सभी एयर वॉरियर्स के शानदार काम की तारीफ़ की और 24×7 ऑपरेशनल तैयारी पर ज़ोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़िम्मेदार इस्तेमाल और सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर भी ज़ोर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *