Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

सोलापुर से विमान सेवा शुरू

मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया उद्घाटन

मुंबई, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सोलापुर हवाईअड्डे से विमान सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया। राज्य के हवाई क्षेत्र में इसे बड़ा कदम बताया जा रहा है।

मुंबई-सोलापुर फ्लाइट सेवा शनिवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को निर्धारित की गई है। सोलापुर-मुंबई फ्लाइट सोलापुर से दोपहर 12.55 बजे रवाना होगी। जबकि वापसी में यह मुंबई से दोपहर 2.45 बजे रवाना होगी। शाम 4.15 बजे, सोलापुर-बेंगलुरु फ्लाइट रवाना होगी और बेंगलुरु से वापसी वाली फ्लाइट सुबह 11.10 बजे उड़ान भेरगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कई वर्षों के इंतज़ार और बाधाओं को पार करने के बाद सोलापुर से उड़ान सेवा का शुभारंभ हुआ है। यह शहर के विकास और रोजगार के साथ-साथ नए उद्योगों में अहम भूमिका निभाएगा। आज महाराष्ट्र से बड़े पैमाने पर निर्यात हो रहा है और हम वैश्विक बाज़ार से जुड़ रहे हैं। हमें विकास करना है तो एक अच्छी हवाई कनेक्टिविटी बेहद ज़रूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलापुर पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण जिला है। जिले में कई तीर्थ स्थल हैं। पंढरपुर में विट्ठल रुक्मिणी मंदिर, सिद्धरामेश्वर और तुलजा भवानी जैसे पवित्र स्थलों को जोड़ने के लिए इस क्षेत्र में हवाई सेवाएं ज़रूरी हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, मंत्री जयकुमार गोरे, मंत्री प्रताप सरनाईक, स्टार एयर के संजय घोड़ावत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *