Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘बॉर्डर-2’ में दिखेंगे अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी, नए साल पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी - फोटो सोर्स एक्स
अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, - फोटो सोर्स एक्स

अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही यह देशभक्ति फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और खुश करने वाली खबर सामने आई है। चर्चा है कि ‘बॉर्डर-2’ में अभिनेता अक्षय खन्ना की दमदार वापसी हो सकती है।

अक्षय खन्ना के साथ इन सितारों की भी हो सकती है वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना के साथ सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी भी नजर आ सकते हैं। तीनों कलाकार अपनी-अपनी शूटिंग पूरी कर चुके हैं, हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ में अक्षय खन्ना ने सेकंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भाखरी, सुनील शेट्टी ने असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह राठौर और सुदेश बेरी ने मथुरा दास का किरदार निभाया था। ‘बॉर्डर-2’ में ये तीनों कलाकार नए और अलग किरदारों में दिखाई देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि से पहले एक खास कार्यक्रम के दौरान पुरानी और नई पीढ़ी के किरदारों का आमना-सामना दिखाया जाएगा। यह कॉन्सेप्ट दर्शकों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इससे न सिर्फ पुरानी यादें ताजा होंगी, बल्कि सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी की पिता पुत्र की जोड़ी भी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। सनी देओल के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘बॉर्डर-2’ से मेकर्स एक बार फिर देशभक्ति और जज़्बे की वही भावना लौटाने की तैयारी में हैं, जिसने पहली फिल्म को ऐतिहासिक बना दिया था।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *