देहरादून, 13 सितंबर (Udaipur Kiran News). Uttarakhand में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज (Saturday ) राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

विभाग के मुताबिक, रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. वहीं शेष जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.
मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं.