रायपुर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran). राजधानी रायपुर सहित Chhattisgarh के कई जिलों में बुधवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार रात की तेज बारिश के बाद मौसम और अधिक सुहावना हो गया है. गुरुवार सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने आज भी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, Chhattisgarh और पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव क्षेत्र बुधवार सुबह कमजोर पड़ गया है, लेकिन दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती घेरे का प्रभाव अभी भी बना हुआ है.
मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.
बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है. गुरुवार सुबह से ही राजधानी में घने बादल छाए हुए हैं.