Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

माफिया अतीक के बेटे अली को सिफ्ट किया गया झांसी जेल

केन्द्रीय कारागार नैनी प्रयागराज की फोटो

प्रयागराज, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के केन्द्रीय कारागार नैनी प्रयागराज में माफिया अतीक के बेटे अली को सुरक्षा के मद्देनजर शासन के आदेश पर झांसी जेल के लिए भेज दिया गया। यह जानकारी बुधवार को जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम शासन से निर्देश प्राप्त हुआ कि नैनी जेल में बंद अली पुत्र स्वर्गीय अतीक अहमद को यहां से झांसी जेल भेज दिया जाय। निर्देश के अनुपालन में कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से झांसी जेल के लिए भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि अली के खिलाफ, अपहरण ,रंगदारी मांगने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इस प्रकरण में माफिया अतीक समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह नैनी जेल में बंद था। उमेश पाल हत्या कांड के बाद से नैनी जेल में अली को तन्हाई बैरक में रखा गया था। जेल के अन्दर कुछ दिन पूर्व अली के पास से पैसे सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। इस प्रकरण में जेल वार्डन और जेलर के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो बरेली में हुई घटना को लेकर माफिया अतीक एवं उनके खानदान का नाम जुड़ गया है। जिससे अली को झांसी जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *