
शिमला, 08 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार पेंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान आगामी एक माह के भीतर पूरा कर देगी. Chief Minister ने यह घोषणा Monday को Himachal Pradesh पेंशनर संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, क्योंकि कर्मचारी शासन व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है.
Chief Minister सुक्खू ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारी बिना किसी बाधा के अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें, इसके लिए सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की. इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिला है. उन्होंने बताया कि पेंशनरों की मांगों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है और उनकी विभिन्न देनदारियों का भुगतान भी समय-समय पर किया जा रहा है.
Chief Minister ने कहा कि सरकार राज्य में संसाधनों का सृजन करने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन भी बनाए हुए है. उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि उस अवधि में प्रदेश की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान भी समय पर नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कर्मचारियों एवं पेंशनरों की सभी देनदारियां देने के लिए वचनबद्ध है.
Himachal Pradesh पेंशनर संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने Chief Minister का आभार व्यक्त किया और संगठन की विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी पेंशनरों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
