Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

नीलम करवरिया कप पर इलाहाबाद उत्तरी का कब्जा

नीलम करवरिया कप की विजेता टीम

–खिताबी मुकाबले में सोरांव विधानसभा को 157 रन से हराया–रवि बेस्ट बैटर, प्रथम बेस्ट बॉलर, राहुल मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इलाहाबाद उत्तर विधानसभा ने सोरांव विधानसभा को 157 रन से हराकर प्रथम नीलम करवरिया कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।

गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को खेले गये खिताबी मुकाबले टॉस हारकर इलाहाबाद उत्तरी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 211 रन (राहुल राजपाल 62, यादवेंद्र सिंह यादव 50, त्रिपुरेश सिंह 41, अंशुमान पांडेय 23 नाबाद, हर्षित नारायण तिवारी 4/15, रंजीश कुमार 2/23, बादल कुमार 2/46) बनाकर सोरांव विधान सभा को 12.2 ओवर में 54 रन (हर्षित नारायण तिवारी 17, रितेश कुमार 11, राहुल राजपाल 3/06, प्रथम मिश्र 3/20, त्रिपुरेश सिंह 2/11) पर समेट दिया। मैच में ताहिर अब्बास व शिशिर मेहरोत्रा अंपायर एवं खुर्शीद अहमद व प्रितेश सोनकर स्कोरर रहे। जाहिद अली और केबी काला ने मैच रेफरी का दायित्व निभाया।

मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक ताहिर हसन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य मोहम्मद कैफ ने विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की। राहुल राजपाल को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट, प्रथम मिश्र को बेस्ट बॉलर और विकास कुमार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला।

आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। आरोहित शर्मा, समृद्धि करवरिया, साक्षी करवरिया ने भी मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, शेष नारायण करवरिया, गौरव करवरिया, वैभव करवरिया, गौतम करवरिया रणजी क्रिकेटर मोहम्मद तारिफ, बीके मिश्र, देवेश मिश्र, परवेज आलम, एलबी काला, सुशील ओझा, सतीश केसरवानी, अमित खन्ना, हिमांश शुक्ला, सुयश शर्मा, विवेक सिंह, सोमेश्वर पांडेय, अजीत सिंह, मोहम्मद आरिफ, आशीष सिंह, हितेश श्रीवास्तव, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सैफ, श्यामू भारतीय, मोहम्मद रिजवान, सचिन प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश पटेल और अनवर सिद्दीकी ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *