Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

माइथोलॉजिकल फिल्म में फिर दिखेगी अल्लू अर्जुन–त्रिविक्रम की जोड़ी

अल्लू अर्जुन

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी के जरिए पहले ही भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। अब वह इस सफलता को और आगे ले जाने के लिए एक बार फिर बेहद भव्य और महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर दांव लगाने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म न तो निर्देशक एटली के साथ बनने वाली ‘AA22 x A6’ है और न ही पुष्पा सीरीज से जुड़ी हुई, बल्कि इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। अल्लू अर्जुन इस बार निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ दोबारा हाथ मिलाने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।

पौराणिक महाकाव्य पर आधारित होगी फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की यह आगामी फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्मों में से एक होगी। फिल्म का अनुमानित बजट 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में अत्याधुनिक तकनीक और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि यह फिल्म न सिर्फ कहानी के स्तर पर बल्कि तकनीकी और रचनात्मक सीमाओं को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। फिलहाल फिल्म के टाइटल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता इस भव्य प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा आने वाले कुछ हफ्तों में कर सकते हैं। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका निर्माण कार्य फरवरी, 2027 से शुरू होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *