
अलमोड़ा, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अल्मोड़ा के देघाट क्षेत्र में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक कार से 86 किलं गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया है. बरामद नशीले पदार्थ (गांजा) की कीमत 21 लाख से अधिक बताई जा रही है. एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है.
एसएसपी देवेन्द्र पींचा के सघन चेकिंग के निर्देशों पर अपर Superintendent of Police हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात्रि को वल्मरा और सराईखेत रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान कार की तलाशी पर आठ कट्टों में कुल 86.032 किग्रा गांजा बरामद किया गया. जिसकी कीमत 2150575 रुपये बताई जा रही है. आरोपित को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में NDPS ACT के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई. साथ ही कार को सीज किया गया है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित ने बताया है कि वह पेशेवर ड्राइवर है और वह यह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था. पुलिस टीमरा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. एसएसपी अल्मोड़ा ने देघाट पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया. पुलिस टीम में थाना देघाट से उपनिरीक्षक गंगाराम गोला, अपर उप निरीक्षक राजवीर सिंह हेड कांस्टेबल मनोज पांडे ,कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल थे.
मामले में गिरफ्तार आरोपित ओमप्रकाश (36) ग्राम महेशपुरा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर का निवासी है.
(Udaipur Kiran) / प्रमोद चंद्र जोशी