सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित पूर्व छात्र को किया सम्मानित

दलीराम को सम्मानित करते हुए

हरिद्वार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttarakhand लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद पर चयनित हुए एसएमजेएन कालेज के पूर्व छात्र दलीराम को कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा व अन्य शिक्षकों ने सम्मानित किया.

प्राचार्य प्रो. बत्रा ने दलीराम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई विद्यार्थी किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता हैं तो वह महाविद्यालय के लिए गौरव का पल होता हैं. प्रोफ़ेसर बत्रा ने बताया कि दलीराम वर्तमान में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी कर रहे हैं.

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a Comment