

-5000 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिसंबर के अंतिम सप्ताह में Haryana आएंगे. 24 दिसंबर को वे Haryana पुलिस के नव नियुक्त 5,000 जवानों की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह जानकारी Chief Minister नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों को दी.
नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने आए हैं. Haryana में हमारे दो बड़े कार्यक्रम थे. पहला गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और दूसरा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव. दोनों कार्यक्रमों मे प्रधानमंत्री के पधारने से Haryana का गौरव बढ़ा है. इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है.
पत्रकारों से बातचीत में Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है. इनके पास एक भी योजना ऐसी नहीं है, जो भ्रष्टाचार के दल-दल में न फंसी हो. योजना धरातल पर नहीं उतरती थी. कांग्रेस अपना विजन देश के सामने रखे, विकास की बात करे. आप वोट चोरी की बात करते हैं तो लोग इन पर हंसते हैं. लोग इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति का विकास हुआ है. गरीब व्यक्ति को आज कोई आस जगी है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जगी है. आज लोग सोचते हैं कि आजादी के बाद यदि किसी व्यक्ति ने गरीब की सुध ली है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. कांग्रेस ने कभी आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया. आम जनता का भला किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
