
-Chief Minister ने अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल Biharी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर देश के गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में अटल Biharी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके अलावा वे पंचकूला में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे.
Chief Minister नायब सिंह सैनी आज अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी उपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि अटल जी की धातु से बनी 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अमित शाह अटल पार्क में ही आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे. Chief Minister ने बताया कि इसके उपरांत गृह मंत्री ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 में आयोजित 5 हजार पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे. अमित शाह इसी दिन आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में Chief Minister ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है. इस संबंध में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करनी है या नहीं, इसका आकलन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
