Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर आर्किटेक्ट से 11 करोड़ 99 लाख रुपये की ठगी

प्रतीकात्मक छवि

गौतमबुद्ध नगर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक आर्किटेक्ट को अपने जाल में फंसा कर उससे 11 करोड 99 लाख रुपये की ठगने का मामला सामनो आया है। पुलिस ने केस दर्ज की घटना की जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने गुरुवार को बताया कि इंद्रपाल चौहान पुत्र प्रताप सिंह चौहान निवासी सेक्टर 47 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 अक्टूबर को क्यारा शर्मा नाम की एक महिला का उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। उसने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का सुझाव दिया। पीड़ित के अनुसार वह महिला की बातों में आ गए तथा उन्हें महिला ने एक ग्रुप से जोड़ा और उन्हें एक लिंक भेजा। इसके माध्यम से उन्होंने एक एप डाउनलोड कर लिया। पीड़ित के अनुसार उन्हें 17 नवंबर को उक्त ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। तथा एक अन्य ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें काफी लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे थे। वे लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बाद हुए फायदे की स्क्रीनशॉट भी डाल रहे थे। उन्हें विश्वास हो गया कि इस ग्रुप के लोग शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार वह लालच में आ गए। उनसे भी इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया और 15 फीसदी गारंटी से प्रतिदिन रिटर्न का लोभ दिया गया । पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार में 11 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिया।

पीड़ित इंद्रपाल के अनुसार शुरुआती दौर में आरोपितों ने उनके इन्वेस्टमेंट पर लाभ के रूप में 9 लाख रुपये का रिटर्न दिया। बाद में जब उन्होंने पैसे निकालने की बात कही तो टैक्स आदि के रूप में उनसे 17 करोड रुपये की मांग की गई। उसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है ,उन बैंक खातों की जानकारी कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *