Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने आनंद भारद्वाज

डॉ आनंद भारद्वाज को दायित्व सौंपते हुए

हरिद्वार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के पूर्व संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ आनंद भारद्वाज को साेमवार काे रुड़की में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल नारसन की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय नारायण मिश्रा की ओर से की गई। इसके साथ ही परिषद की ओर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। हरिद्वार से राखी आत्रेय, देहरादून से राकेश जुगरान, पौड़ी से वीरेंद्र प्रसाद खखरियाल, टिहरी से डॉ नीरज सिंह, उत्तरकाशी से शम्भू नोटियाल, रुद्रप्रयाग से हेमंत चौकियाल, चमोली से प्रवीण शर्मा, ऊधमसिंहनगर से रामबाबू शुक्ला, बागेश्वर से उमेश चंद जोशी, नैनीताल से डॉ नवीन पांडे, चम्पावत से नरेश राय, अल्मोड़ा से कृपाल सिंह शीला औ पिथौरागढ़ से डॉ ललित शौर्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल नारसन ने बताया कि नए वर्ष में परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं उत्थान के िलए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे पूरे प्रदेश में हिन्दीमय वातावरण विकसित किया जा सके।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *