Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित पिता से की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बात करते।

-हत्यारोपितों को सख्त सजा दिलाने का दिला भरोसा

देहरादून, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर एंजेल की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस जघन्य घटना में शामिल आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपित के नेपाल भाग जाने की आशंका है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना से व्यक्तिगत रूप से अत्यंत व्यथित हैं और पीड़ित परिवार के दुःख को समझते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उत्तराखंड में हमेशा से सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा है और यहां देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसी घटना न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि घटना के बाद उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस विषय पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी समन्वय करेंगे और उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *