Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

निम्न गुणवत्ता के राशन की सप्लाई का आरोप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

निम्न गुणवत्ता के राशन की सप्लाई का आरोप

जलपाईगुड़ी, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी महामाया कॉलोनी में घटिया गुणवत्ता वाले राशन सामग्री वितरण को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जाहिर की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि द्वारे राशन के तहत मिलने वाला चावल कीड़ों से भरा है और आटा खाने लायक नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के 9 नंबर कॉलोनी के राशन डीलर उत्तम कुमार विश्वास आमबाड़ी महामाया कॉलोनी में राशन वितरण के लिए पहुंचे। लेकिन उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें दिए गए चावल में कीड़े चल रहे थे और आटे में तेज बदबू के कारण वह खाने योग्य नहीं था।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से ऐसा ही चावल और आटा दिया जा रहा है। खराब चावल और आटा खाने से कई लोगों का पेट खराब हो रहा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई बार डीलर को शिकायत कर चुके हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए राशन डीलर उत्तम कुमार विश्वास ने स्वीकार किया कि चावल और आटा निम्न गुणवत्ता की है। उन्होंने कहा हमें जो चावल और आटा सप्लाई किया जाता है, हम उसी को वितरित करते है। उपभोक्ताओं की शिकायत को हम उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *