Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: बाड़ी में बकरी घुसने पर आक्रोशित युवक ने कर दी वृद्ध की हत्या, भेजा जेल

गिरफ्तार कर ले जाते हुए

अनूपपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी में बीती रात हुई 75 वर्षीय वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात करीब 7.30 बजे ग्राम कोठी में 75 वर्षीय अब्दुल आजाद बख्श का शव रक्त रंजित अवस्था में मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। विवेचना के दौरान प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया। घटना के सबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों की सूचना पर धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक अपनी बकरियों को चराने राजू पाव की बाडी में ले जाता था जिस कारण दोनों के बीच कहा सुनी हुआ करती थी। सोमवार की शाम मृतक अपनी बकरियों को चराने के लिए आरोपी की जमीन में ले गया था। इसी बात को लेकर आरोपी 28 वर्षीय राजू पाव निवासी कोठी ने कुल्हाडी के पांसा से मृतक के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी राजू पाव को अभिरक्षा में पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया एवं आरोपी के बताए गए स्थान से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी जप्त की गई जिसे गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *