Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

अनिल शर्मा ने किया नई फिल्म का ऐलान, शुरू हुआ प्री-प्रोडक्शन

अनिल शर्मा - फोटो सोर्स एक्स

सनी देओल के साथ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी रिकॉर्डतोड़ सफल फिल्में देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘वनवास’ साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब ताजा खबर है कि अनिल शर्मा साल 2026 में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसका टाइटल और लीड एक्टर सामने आ चुका है।

नई फिल्म का नाम और लीड एक्टर

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल शर्मा की आगामी फिल्म का नाम ‘अर्जुन नागा’ रखा गया है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा। यह अनिल शर्मा और उत्कर्ष की साथ में पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘गदर’ (2001), ‘जीनियस’ (2018), ‘गदर 2’ (2023) और ‘वनवास’ (2024) में साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म के बाकी कलाकारों की कास्टिंग फिलहाल जारी है।

एक नए अंदाज में नजर आएंगे उत्कर्ष

सूत्रों के मुताबिक, ‘अर्जुन नागा’ में अनिल शर्मा के सिग्नेचर एलिमेंट्स, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी भरपूर देखने को मिलेंगे। फिल्म में दमदार म्यूजिक के साथ उत्कर्ष शर्मा को अब तक के सबसे अलग और ताकतवर अवतार में पेश किया जाएगा। कहानी में कई विलेन होंगे, जिनसे उत्कर्ष का जोरदार टकराव देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि निर्देशक जल्द ही फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ने वाली है।

———————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *