Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : पलवल के पातली खुर्द में बनेगा लुवास का पशु विज्ञान केंद्र

पातली खुर्द गांव में उपस्थित लुवास के संपदा अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता एवं अन्य।

हरियाणा सरकार के सहयोग से यह केन्द्र होगा स्थापित

हिसार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां के लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान

विश्वविद्यालय की ओर से जिला पलवल के गांव पातली खुर्द में हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र

(एचपीवीके) की स्थापना की जाएगा। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत ग्राम पंचायत पातली

खुर्द, खण्ड पृथला की ओर से 60 कनाल व 16 मरला भूमि लुवास को 33 वर्षों की अवधि के

लिए लीज पर प्रदान की गई है।

इस लीज प्रक्रिया को छात्र कल्याण निदेशक एवं सम्पदा अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता,

ग्राम पंचायत पातली खुर्द की सरपंच श्रीमती रेखा, राजबीर नंबरदार तथा पशु विज्ञान केंद्र

पलवल से डॉ. रेखा दहिया की उपस्थिति में विधिवत रूप से संपन्न किया गया। इस अवसर पर

लुवास के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते

हुए कहा कि प्रदेश सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच

एवं किसान-हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप ऐसे जनोपयोगी एवं विकासोन्मुखी संस्थानों

की स्थापना संभव हो पा रही है। यह पहल न केवल पशुपालन क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगी,

बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते हुए किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि

सुनिश्चित करने की दिशा में भी मील का पत्थर सिद्ध होगी।

छात्र कल्याण निदेशक एवं सम्पदा अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता ने बुधवार काे बताया कि हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र को स्वास्थ्य एवं उत्पादन

प्रबंधन, पशु चिकित्सा विस्तार सेवाओं तथा किसानों तक आधुनिक तकनीकों की प्रभावी पहुंच

सुनिश्चित करने हेतु एक एकीकृत सेवा एवं रेफरल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह केंद्र प्रदेश में डेयरी, भेड़ एवं बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन तथा मत्स्य

पालन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य पशुधन

एवं मुर्गी पालन से संबंधित विभिन्न रोगों का विशेष निदान, उपचार एवं नियमित निगरानी

करना है। साथ ही जर्म-प्लाज्म सुधार एवं स्थानीय नस्लों के संरक्षण के लिए कृत्रिम

गर्भाधान सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. संदीप गुप्ता ने आगे कहा कि हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र भविष्य में क्षेत्र

के किसानों एवं पशुपालकों के लिए आधुनिक ज्ञान, उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं

का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा तथा प्रदेश में पशुपालन क्षेत्र के समग्र विकास को नई

दिशा प्रदान करेगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *