Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

अनिरुद्ध सिंह 28 अक्टूबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

शिमला, 26 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 28 अक्टूबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे पगोग में मिनी-कुफ्टाधार से लोअर बडश सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:20 बजे ग्राम पंचायत भोंट के शलेच में भोंट-कवि सड़क का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा कुरदी नाला से गांव शाहल सड़क का शिलान्यास करेंगे।

इसके पश्चात् दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंचायत डुम्मी के मेला ग्राउंड पोआबो में ग्राम पंचायत भोंट, डुम्मी और चेरी के लिए आईपीएच जेजेएम योजना का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद जनसभा करेंगे। इसके उपरांत पोआबो में पंचायत सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे तथा वेस्ट टू वेल्थ व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र-सह-कौशल उन्नयन केंद्र और पीडब्ल्यूएमयू (ग्राम बगोरा) का शिलान्यास करेंगे और पंचायत घर डुम्मी का उद्घाटन करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *